फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंदाकिनी में गिरी नवजात, पांच मिनट बाद नाविकों ने निकाला

विज्ञापन
​​चत्रकूट में बच्ची के साथ म​​हला। संवाद - फोटो : CHITRAKOOT
विज्ञापन
चित्रकूट। रामघाट में स्नान करते समय महिला के हाथ से नवजात बच्ची नदी में गिर गई। पांच मिनट बाद नाविकों ने बच्ची को बाहर निकाला। बच्ची को डुबोने का आरोप लगाते हुए पुलिस को सूचना दे दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों को चाइल्ड लाइन को सौंपा है। महिला के परिजनों को भी सूचना दी है। अस्पताल में बच्ची को भर्ती कराया है।
विज्ञापन

ये मामला बुधवार की सुबह सीतापुर चौकी क्षेत्र के रामघाट का है। बताया गया कि झांसी के रायल सिटी गेट नंबर दो की निवासी विनीता पत्नी सुरेंद्र रैकवार घर से अकेले चित्रकूट आई थी। सवेरे स्नान करते समय अचानक हाथ से नौ माह की बच्ची प्रतिज्ञा नदी में गिर गई। यह देख वहां मौजूद लोगों ने बच्ची को बाहर निकाला और आरोप लगाया कि बच्ची को डुबो रही थी।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने चाइल्ड लाइन के साथ अस्पताल में बच्ची को भर्ती कराया है। पति को फोन कर मामले से अवगत कराया है। फोन पर पति ने बताया कि बीते दिनों भाई की मृत्यु होने पर किसी बात को लेकर पत्नी नाराज होकर मायके रायल सिटी हंसराज स्कूल के पीछे चली गई थी। बीती शाम चित्रकूट पहुंच गई। पत्नी के भाई चंदन ने फोन पर जानकारी दी थी। जिस पर खोजबीन शुरू किया। कुछ पता न चलने पर पुलिस चौकी मझियागंज सीपरी बाजार में गुमशुदगी की सूचना दी है। दोपहर को जब फोन आया तो जानकारी हुई कि पत्नी चित्रकूट में है। चाइल्ड लाइन टीम ने बच्ची व मां को परिजनों के सुपुर्द कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें