फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फर्राटा में कृष्णा व 800 मीटर में प्रीति ने बाजी मारी

विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। कंपोजिट विद्यालय छिपनी बाहर खेड़ा में संकुल बाल स्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें पहले दिन फर्राटा दौड़ मे पूर्व माध्यमिक विद्यालय बंधोईन के कृष्णा ने बाजी मारी। पूर्व माध्यमिक विद्यालय लोढ़वारा के अमित कुमार दूसरे स्थान पर रहे। 800 मीटर की बालिका वर्ग की दौड़ में उच्च प्राथमिक विद्यालय लोढ़वारा की प्रीति ने सबको पछाड़ा और इसी विद्यालय की सरिता ने दूसरा स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

शुक्रवार को इस प्रतियोगिता का शुभारंभ नगर पालिका के चेयरमैन नरेंद्र गुप्ता के साथ बीएसए राजीव रंजन कुमार मिश्र और समाजसेवी पंकज अग्रवाल ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। लंबी कूद प्रतियोगिता में पूर्व माध्यमिक विद्यालय लोढ़वारा के पुष्पेंद्र व गौरव नेे प्रथम व दूसरा स्थान प्राप्त किया।
इस मौके पर एबीएसए एनपी सिंह, छिपनी बाहर खेड़ा के ग्राम प्रधान श्यामजी, आयोजक बृजेश सिंह ,कार्यक्रम संयोजक संतोष कुमार सिंह, रमाशंकर, अशोक सिंह, विश्व बंधु पांडेय, संजय कुमार, अनीता कटियार ,संगीता सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें