फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुख्ता सुरक्षा के साथ संदिग्धों पर भी रखें नजर

विज्ञापन
मंदाकिनी किनारे रामघाट में सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते कमिश्नर दिनेश सिंह व आईजी एसके भगत। स? - फोटो : CHITRAKOOT
विज्ञापन
चित्रकूट। गोरखपुर स्थित गोरखनाथ मंदिर में सुरक्षा कर्मियों पर हुए हमले के बाद से भगवान श्रीराम वनस्थली चित्रकूट में भी अलर्ट जारी कर दिया गया है। मंडलायुक्त डा. दिनेश कुमार सिंह व आईजी एसके भगत ने चित्रकूट तीर्थस्थल का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। संबंधित अधिकारियों से कहा कि सुरक्षा में किसी भी तरह की कोताही बर्दाश्त न की जाएगी। संदिग्धों पर विशेष नजर रखी जाए।
विज्ञापन

दोनों अधिकारियों ने डीएम, एसपी से कहा कि आसपास लगे सीसी कैमरों पर पूरी नजर रखी जाए, कोई भी संदिग्ध दिखे तो उससे पूछताछ जरूर की जाए। बताया कि सीमा से सटे मध्यप्रदेश के तीर्थ स्थानों पर भी सुरक्षा व्यवस्था के लिए पुलिस के जवान तैनात है।
भगवान कामदनाथ मंदिर में विशेष सतकत़ा बरती जा रही है। इस मौके पर जिलाधिकारी शुभ्रांत कुमार शुक्ल, पुलिस अधीक्षक धवल जायसवाल, अपर पुलिस अधीक्षक शैलेंद्र कुमार राय, क्षेत्राधिकारी नगर शीतला प्रसाद पांडेय, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली राजीव कुमार सिंह व सीतापुर चौकी प्रभारी प्रवीण कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें