फाइनल जीतने के बाद खुशी मनाते जमीरा टीम के खिलाड़ी। संवाद
- फोटो : CHITRAKOOT
बरगढ़। ग्रामीण क्षेत्रों में खेल को बढ़वा देने के उद्देश्य से चाइल्ड फंड इंडिया ने ग्राम पंचायत गोइया में क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया। जिसमें ग्रामीण क्षेत्र की आठ टीमों ने हिस्सा लिया। फाइनल मैच भौटी गांव व जमीरा के बीच खेला गया। जिसमें जमीरा की टीम ने पांच विकेट से मैच जीत कर ट्राफी पर कब्जा जमाया।
फाइनल मैच का शुभारंभ यूनिसेफ प्रयागराज के समन्वयक शैलेंद्र प्रताप सिंह ने किया। भौटी गांव की टीम ने पहले खेलते हुए 14 ओवर में 119 रन बनाए। जवाब में जमीरा की टीम ने 12 ओवर में पांच विकेट खोकर लक्ष्य को प्राप्त कर लिया।
इस मौके पर चाइल्ड फंड के सीनियर कार्यक्रम अधिकारी आशीष कुमार, रीतेश केशरवानी, कृष्ण कुमार, रीना सिंह, मोहित सिंह, ओम प्रकाश, सुशील मिश्रा, कुवर सिंह विनोद आदि मौजूद रहे। आयोजकों ने बताया कि प्रतियोगिता में शामिल होने वाली टीमों को किट भी मुहैया कराई गई।