पहाड़ी (चित्रकूट)। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बरवारा व परसौंजा के निरीक्षण में आयुष्मान कार्ड बनाए जाने की धीमी प्रगति पर डीएम ने नाराजगी जताई। परिसर में गंदगी व अव्यवस्थाएं देख दोनों केंद्र प्रभारियों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
जिलाधिकारी शुभ्रांत कुमार शुक्ल ने पीएचसी बरवारा के निरीक्षण के दौरान आयुष्मान कार्ड की प्रगति ठीक न पाए जाने पर स्वास्थ्य अधिकारियों को गांव के कोटेदार से संपर्क कर अधिक से अधिक अंत्योदय कार्ड धारकों को लाभ देने के निर्देश दिए। ओपीडी रजिस्टर में दवा वितरण करते समय मार्किंग नहीं किया गया था। दवा वितरण कक्ष में सीलन पाए जाने पर तत्काल ठीक कराए जाने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. इम्तियाज को पीएचसी बरवारा प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डा. मंजरी सचान के खिलाफ सख्त कार्यवाही करें। पीएचसी परसौजा के कमरों में ताला बंद पाया गया। मरीजों को बाहर टेबल लगाकर दवा का वितरण किया जा रहा था। दवाई भी सही तरीके से नहीं रखी गई थी। अस्पताल के अंदर वाहन खड़े मिले। आयुष्मान कार्ड मात्र दो ही बने थे। जबकि गांव में सौ अन्तोदय कार्ड धारक है। बेडशीट गंदी पाए जाने पर तत्काल बदलने के निर्देश दिए। ओपीडी कक्ष की फर्श टूटी थी। इंजेक्शन व दवाखाना रूम में सीलन थी। जिसे भी ठीक कराए जाने के लिए निर्देश दिए। लापरवाही पर परसौजा के प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डा. वासुदेव सिंह के खिलाफ कार्रवाई को लिखा है।