फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होली मना रहीं महिलाओं से अभद्रता, मारपीट

विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। सीतापुर चौकी क्षेत्र के एक मोहल्ले में होली का जशभन मना रहे एक परिवार के सदस्यों की महिलाओं के साथ अन्य मोहल्ले के युवकों ने अभद्रता की, जिससे दोनों पक्ष से मारपीट हो गई। आरोपी पक्ष ने पीड़ित पक्ष के दो युवकों की बेरहमी से पिटाई कर दी और फिर धमकी देते हुए भाग निकले।
विज्ञापन

मोहल्ले के युवक व उसके बहनोई ने बताया कि शनिवार दोपहर परिजन व दूर से आए रिश्तेदार घर के बाहर होली खेल रहे थे। गानों पर सभी नाच गा रहे थे। इसी बीच दूसरे मोहल्ले से दो दर्जन युवक आए और महिलाओं के बीच में घुसकर नाचने लगे।
महिलाओं ने विरोध किया तो अभद्रता पर उतारू हो गए। यह देख हम लोगों ने आरोपियों से जाने को कहा तो मारपीट करने लगे। जिसमें दो परिजन लहूलुहान हो गए। सूचना पर पुलिस टीम पहुंची तो आरोपी भाग गए।
विज्ञापन

सीतापुर चौकी प्रभारी प्रवीण कुमार ने बताया कि आरोपी श्याम, बच्चा, अजय व चुन्नू के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। इसके अलावा घायलों का डाक्टरी परीक्षण कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें