चित्रकूट। सड़क हादसे में घायल पंचायत मित्र की इलाज के दौरान प्रयागराज स्थित अस्पताल में मौत हो गई। रविवार को शव गांव लाया गया। देखते ही परिवार में कोहराम मच गया।
रैपुरा थाना अंतर्गत उफरौली गांव से जुड़े लालता रोड पर 16 मार्च को दो बाइकों में टक्कर हो गई थी। गांव निवासी पंचायत मित्र शिवपूजन (51) व उनका पुत्र रवि घायल हुए थे।
शिवपूजन की हालत गंभीर होने पर परिजन उन्हें इलाज के लिए प्रयागराज ले गए थे। वहां मौत हो गई। पत्नी नीलम शव देखते ही बेसुध हो गई। शिवपूजन के चार पुत्र हैं।
वह गांव उफरौली में ही तैनात थे। इसके अलावा पहाड़ी कस्बे में रविवार देर शाम आमने-सामने बाइकों की टक्कर में तीन युवक व एक बालिका घायल हो गई। घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया गया है।
बालिका प्रियांशी व दो अन्य की हालत गंभीर है, सभी को जिला अस्पताल रेफर किया गया। स्थानीय लोगों के अनुसार बाइक चालक हेलमेट नहीं पहने थे।