फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सामान बेचने से मना करने पर अवैध वेंडरों ने पेंट्रीकार के वेंडर को पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
मानिकपुर(चित्रकूट)। सामान बेचने से मना करने पर अवैध वेंडरों ने लोकमान्य तिलक एक्सप्रेस की पेंट्रीकार के वेंडर को पीटकर उससे थर्मस व पांच सौ रुपये छीन लिए। जानकारी पर पेंट्रीकार के अन्य वेंडर भी पहुंच गए। उन्होंने अवैध वेंडरों की तलाश की लेकिन वे नहीं मिले। इस दौरान करीब 30 मिनट ट्रेन खड़ी रही।
विज्ञापन

ट्रेन बुधवार शाम 5:30 बजे मानिकपुर स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर एक पर पहुंची। जिसमें अवैध वेंडर चढ़ गए और खाने का सामान बेचने लगे। तभी पेंट्रीकार का एक वेंडर आया और उसने उतरने को कहा। आरोप है कि दो अवैध वेंडरों ने उससे मारपीट की और थर्मस व जेब में रखे पांच सौ रुपये छीनकर भाग गए।
घटना की जानकारी पर पेंट्रीकार के अन्य वेंडर उस बोगी में पहुंच गए और आरोपियों की तलाश शुरू की। इसी बीच ट्रेन चलने लगी तो चेन खींचकर रोक लिया गया। मौके पर पहुंचे स्टेशन प्रबंधक मोहन पासवान व आरपीएफ थाना प्रभारी पीसी परिहार ने वेंडरों को आश्वस्त किया कि आरोपियों को जल्द पकड़ा जाएगा। लगभग 30 मिनट बाद ट्रेन आगे रवाना हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें