फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईजी ने मेला क्षेत्र का भ्रमण कर सुरक्षा का लिया जायजा

विज्ञापन
सुरक्षा के लिए किए गए उपायों की जानकारी लेते आईजी के.सत्यनारायण व एसपी धवल जायसवाल। संवाद - फोटो : CHITRAKOOT
विज्ञापन
चित्रकूट। धर्मनगरी में लगने वाले पांच दिवसीय दीपदान मेला की तैयारी को लेकर पुलिस महानिरीक्षक चित्रकूट धाम मंडल के. सत्यनारायणा ने धर्मनगरी क्षेत्र का निरीक्षण किया। जिसमेें उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिए।
विज्ञापन

पांच दिवसीय मेला में अधिक संख्या में श्रद्धालुओं के आने की संभावना जताई जा रही है। उन्होंने रामघाट, परिक्रमा मार्ग, खोही तिरहा, पोददार इंटर कालेज मेें पार्किं ग का इंतजाम को देखा है। इस मौके पर कोतवाल राजीव कुमार सिंह, यातायात प्रभारी योगेश कुमार यादव, चौकी प्रभारी सीतापुर रामवीर सिंह, पीआरओ चंद्रमणि पांडेय मौजूद रहे। वही आईजी ने पुलिस लाइन में बन रहे नव निर्मित महिला छात्रा वास, आवास को देखा। पुलिस लाइन में प्रशिक्षण ले रहे रिक्रूट आरक्षियों की क्लास लिया। जिसमें स्वास्थ्य संबंधी जानकारी दी।
इनसेट
खोही। दीपदान मेला के लिए जिले की एमपी सीमा क्षेत्र मेें पुलिस अधिकारियों ने ऑटो यूनियन के साथ बैठक किया। जिसमें निर्देश दिया कि निर्धारित संख्यां से अधिक सवारियां न बैठाए। वाहनों पर किराये की सूची जरूर लगाये। नंबर प्लेट भी लगाए। इस मौके पर नया गांव थाना प्रभारी संतोष तिवारी मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें