विश्व तंबाकू निषेध दिवस - आज
तंबाकू छोड़ा तो खुलने लगा मुंह
जिला अस्पताल में रोज आ रहे 10 से 15 मरीज
संवाद न्यूज एजेंसी
चित्रकूट। तंबाकू खाने से मरीजों के साथ उनके परिवार की जिंदगी भी लाचारी में बीतती है। धीरे-धीरे मुंह भी नहीं खुलता है। विश्व तंबाकू दिवस पर जिला अस्पताल में तैनात गला रोग विशेषज्ञ डॉ. विनोद कुमार ने बताया कि रोजाना 10 से 15 मरीज गले में दर्द की शिकायत वाले आते हैं। इनमें अधिकतर तंबाकू खाने का दर्द झेल रहे होते हैं। तंबाकू छोड़ने के बाद धीरे-धीरे मुंह खुलने लगता है। जनवरी 2022 से अब तक लगभग 2000 मरीजों का इलाज किया है।
शहर के पुरानी बाजार निवासी अनुज श्रीवास्तव ने बताया कि शौकिया शुरू किया गया तंबाकू का सेवन बहुत ही कष्टकारी साबित हुआ। पूरा मुंह न खुलने की दिक्कत होने लगी थी। जिला अस्पताल में डॉ. नरेंद्र देव पटेल से परामर्श लिया। उन्होंने तंबाकू छोड़ने की सलाह दी। अब मुंह खुलने लगा है। तेल व तीखा खाना भी आराम से खा लेते हैं। मुंह भी पहले की तरह खुलने लगा है।