फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला पुलिसकर्मियों को मिला छात्रावास

विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। पुलिस लाइन परिसर में बुधवार को नवनिर्मित महिला छात्रावास का वर्चुअल उद्घाटन मुख्यमंत्री ने किया। इसमें 32 महिला पुलिस कर्मियों की रहने की संपूर्ण व्यवस्थाएं हैं। मुख्यमंत्री द्वारा शुभारंभ करने के बाद लोनिवि राज्य मंत्री चंद्रिका प्रसाद उपाध्याय, सांसद आरके सिंह पटेल, विधायक मानिकपुर आनंद शुक्ला, जिलाध्यक्ष चंद्र प्रकाश खरे, जिला पंचायत अध्यक्ष अशोक जाटव, पुलिस महानिरीक्षक चित्रकूट धाम परिक्षेत्र बांदा के. सत्यनारायणा, जिलाधिकारी शुभ्रांत कुमार शुक्ल, पुलिस अधीक्षक धवल जायसवाल ने इस छात्रावास में मिलने वाली सुविधाओं को पुलिसकर्मियों को बताया। बताया गया कि जल्द ही एक और ऐसा छात्रावास बनाया जाएगा।
विज्ञापन

इस मौके पर अपर पुलिस अधीक्षक शैलेंद्र कुमार राय, क्षेत्राधिकारी नगर शीतला प्रसाद पांडेय, मऊ सुबोध गौतम, लाइंस हर्ष पांडेय, प्रतिसार निरीक्षक सुमेर सिंह सहित थाना प्रभारी निरीक्षक, व्यापार मंडल के मंडल उपाध्यक्ष पंकज अग्रवाल आदि मौजूद रहे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें