फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेमकसद साबित हो रहे पशु अस्पताल

विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। पाठा क्षेत्र सपहा और घुरहेटनपुर गांव में लगभग पौने दो करोड़ की लागत से बनकर तैयार दो पशु अस्पताल बेमकसद साबित हो रहे हैं। दोनों अस्पतालों को एक साल से डॉक्टर और स्टाफ का इंतजार है। सपा शासन काल में स्वीकृत दोनाें अस्पताल भाजपा शासनकाल में बनकर तैयार तो हो गए हैं, लेकिन लोगों को इसका लाभ नहीं मिल रहा है।
विज्ञापन

प्रदेश सरकार ने वर्ष 2017-18 में पाठाक्षेत्र के सपहा और घुरेटनपुर गांव में दो पशु चिकित्सालय की मंजूरी दी थी। लगभग 168.8 करोड़ की लागत से वर्ष 2020 में दोनों पशु चिकित्सालय बनकर तैयार हो गए हैं। अब डॉक्टरों और स्टाफ की जरूरत है। लेकिन साल भर में भी डॉक्टर व स्टाफ की तैनाती नहीं हो सकी है।
लोगों का कहना है कि जल्द ही दोनों अस्पतालों में डॉक्टर व स्टाफ की तैनाती हो जाए तो यहां के पशु पालकों को मवेशियों के इलाज की सहूलियत हो जाएगी। शनिवार को बुंदेली सेना ने मुख्यमंत्री को पत्र भेजकर दोनों अस्पतालों में डॉक्टर व स्टाफ की नियुक्ति कराने की मांग की है। बुंदेली सेना के जिलाध्यक्ष अजीत सिंह ने बताया कि स्टाफ की तैनाती न होने से अराजकतत्व खिड़की दरवाजे तोड़कर बिल्डिंग को क्षतिग्रस्त कर रहे हैं। इसके अलावा परिसर में झाड़ियां भी उग आई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें