फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महंत नरेन्द्र गिरि को दी श्रद्धांजलि

विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट/खोही। अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महंत नरेंद्र गिरि के बाघंमरी मठ के कमरे में फंदे पर शव लटका मिलने के बाद से धर्मनगरी चित्रकूट में शोक व्याप्त है। मंगलवार को रामानंद आश्रम में चित्रकूट के साधु संतों ने शोक सभा कर नरेंद्र गिरि को श्रद्धांजलि दी। साथ ही शासन से उच्चस्तरीय जांच की मांग उठाई गई।
विज्ञापन

सभा में चेतावनी दी गई है कि जांच में लापरवाही होने व किसी आरोपी को बचाने का प्रयास किया गया तो संत समाज आंदोलन करेगा। कामदगिरि प्रमुख द्वार के अधिकारी मदनगोपाल दास, रामायणी कुटी के महंत रामहृदय दास, भरत मंदिर के महंत दिव्यजीवन दास, महंत सीताशरण दास व सनकादिक महाराज ने कहा कि यह एक दुखद घटना है। इतने बडे़ संत के साथ घटना हो गई, ऐसे में साधु संतों की सुरक्षा पर सवाल खड़ा हो रहा है।
शोक सभा में सभी संत महंतों ने दिवंगत महंत नरेंद्र गिरी की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर दो मिनट का मौन रख श्रद्धांजलि दी। दिगंबर अखाड़ा के महंत दिव्यजीवन दास ने कहा कि ऐसी घटना दोबारा न हो इसके लिए साधु समाज को जागरूक रहने की जरूरत है। श्रद्धांजलि सभा में सभी ने उनके साथ बिताए पलों के अनुभव साझा किए। इस दौरान रामायणी कुटी के महंत रामहृदय दास, महंत सनकादिक, नागा बाबा पंजाबी भगवान आश्रम, माधवदास साहब, बाबा गोपालदास आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें