फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकार के कामकाज की लगी प्रदर्शनी

विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। प्रदेश सरकार की कल्याणकारी योजनाओं, उपलब्धियों से संबंधित तीन दिवसीय भव्य प्रदर्शनी का आयोजन जनपद मुख्यालय तहसील कर्वी स्थित ग्राउंड में किया है। सोमवार को जिलाधिकारी शुभ्रांत कुमार शुक्ल, भाजपा जिलाध्यक्ष चंद्र प्रकाश खरे, सांसद के प्रतिनिधि शक्ति प्रताप सिंह तोमर ने संयुक्त रूप से शुभारंभ किया।
विज्ञापन

जिला सूचना अधिकारी सुरेंद्र कुमार ने विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं, मुफ्त वैक्सीन, राशन, इलाज, युवाओं को नौकरी, एक्सप्रेस वे, मिशन रोजगार, सबका साथ सबका विकास सबका विश्वास, महिला सशक्तिकरण, कृषि आदि से संबंधित प्रगति का प्रदर्शनी में अवलोकन कराया। जिलाधिकारी ने कहा कि प्रदर्शनी के माध्यम से वर्तमान सरकार के साढ़े चार वर्ष के कीर्तिमान की झलकियां दिखाई हैं। इस दौरान जिला विकास अधिकारी आरके त्रिपाठी, पंकज अग्रवाल सहित विभागीय अधिकारी, कर्मचारी, जनप्रतिनिधि, आमजन मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें