फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चों व किशोरों के सपनों को साकार करेगी सरकार

विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। प्रदेश सरकार ने कोविड-19 के चलते माता-पिता दोनों या किसी एक, अभिभावक को खोने वाले बच्चों के बेहतर स्वास्थ्य, देखरेख और पढ़ाई की मुकम्मल व्यवस्था की जाएगी।
विज्ञापन

रविवार को डीएम शुभ्रांत कुमार शुक्ल ने बताया कि मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना को कैबिनेट से मंजूरी मिलने के साथ इस योजना का लाभ जल्द से जल्द बच्चों व किशोरों को प्रदान किये जाने को लेकर विस्तृत दिशा-निर्देश जारी कर दिए हैं। जिला प्रोबेशन अधिकारी रामबाबू विश्वकर्मा ने बताया कि योजना के मुताबिक 18 साल से कम उम्र के ऐसे बच्चे जिन्होंने कोरोना से इतर कारणों से पहली मार्च 2020 के बाद माता-पिता दोनों या किसी एक को अथवा अभिभावक को खोया है उनको प्रतिमाह 25 सौ रुपये की मदद पहुंचाई जाएगी। कक्षा 12 की परीक्षा उत्तीर्ण कर राजकीय डिग्री कालेज, विश्वविद्यालय, तकनीकी संस्थान से स्नातक की डिग्री या डिप्लोमा प्राप्त करना चाह रहे हैं, उन्हें लाभान्वित किया जायेगा। इसमें वह किशोर भी शामिल किये जायेंगे जिनकी माता तलाकशुदा या परित्यक्ता, जिनके माता-पिता या परिवार का मुख्यकर्ता जेल में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें