फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाई को बचाने में मोबाइल समेत कुएं में गिरी युवती की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ (चित्रकूट)। थानाक्षेत्र के खंडेहा अर्जुनपुर गांव में छोटे भाई को बचाने के दौरान बहन की कुएं में गिरने से मौत हो गई।
विज्ञापन

खंडेहा अर्जुनपुर गांव निवासी दौलत राम की बेटी रेखा देवी (19) बुधवार की सुबह अपने घर से कुछ दूरी पर कुएं के पास मोबाइल से बात कर रही थी। उसका छोटा भाई गांव के अन्य बच्चों के साथ नजदीक खेल रहे थे। दौलतराम ने बताया कि तभी छोटे भाई को कुएं की जगत के पास देख रेखा दौड़ पड़ी। भाई को बचाने के दौरान उसका संतुलन बिगड़ गया और कुएं में जा गिरी। सीओ सुबोध गौतम व थाना प्रभारी गुलाब त्रिपाठी फायर बिग्रेड की टीम के साथ गांव पहुंचे। युवती को बाहर निकाला लेकिन तबतक उसकी मौत हो चुकी थी। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम को भेजा गया। देर शाम अंतिम संस्कार करा दिया।
विज्ञापन

रेखा की तय थी शादी
मऊ। दो भाई व दो बहनों मेें सबसे बड़ी रेखा देवी का इसी साल परिजनों ने विवाह तय किया था। उसकी मौत के बाद सभी ने कहा कि अपने भाई को बचाकर रेखा खुद दुनिया से चली गई। उसके पिता मजदूरी कर परिवार का भरण पोषण करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें