फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी में सब्जी भरे भगौने में गिरने से बच्ची की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट/पहाड़ी। ममेरी बहन की शादी में आई बच्ची की गर्म सब्जी भरे भगौने में गिरने से मौत हो गई। शादी की रस्में गमगीन माहौल में अदा की गईं।
विज्ञापन

पहाड़ी थाना क्षेत्र के परसौंजा गांव निवासी राजेंद्र कुमार की बेटी की शादी 20 अप्रैल को थी। इसमें राजेंद्र की बहन बांदा जिले के झमरापुरवा निवासी मिथिला देवी अपनी तीन साल की बेटी खुशी और बेटे के साथ आई थी। बुधवार की शाम को बरातियों के लिए भोजन बन रहा था। लोग शादी की तैयारी में जुटे थे। इसी बीच खाना बनाने वाले स्थान पर खुशी पहुंच गई। कोई उसकी ओर ध्यान नहीं दे पाया। उधर, कारीगर भट्ठी से सब्जी भरा भगौना उतारकर दूसरे काम में लग गए। तभी खुशी से सब्जी के भगौने का ढका बर्तन गिर गया और बच्ची भगौने में जा गिरी। लगभग पांच मिनट बाद लोगों ने देखा तो उसे बाहर निकाला और तत्काल लेकर जिला अस्पताल पहुंचे।
अस्पताल में डॉक्टरों ने बच्ची को मृत घोषित कर दिया। बृहस्पतिवार को पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम कराया। बच्ची की मां मिथिला का रो रोकर बुरा हाल है। बच्ची के मामा मुन्ना ने बताया कि शादी की रस्मों को गमगीन माहौल में पूरा कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

शादी में गम दे गई खुशी
चित्रकूट। परिजनों ने बताया कि खुशी अपनी ममेरी बहन की शादी में शामिल होने के लिए बेहद उत्साहित थी। उसकी मां मिथिला ने बताया कि एक सप्ताह पूर्व तीन जोड़ी नए कपड़े खरीदे थे। 19 अप्रैल को सभी लोग परसौंजा गांव आ गए थे। 20 अप्रैल को शादी की खुशियां मनाई जा रही थी। इसी बीच हादसा हो गया। शादी में जिंदगी भर का गम देकर खुशी चली गई। गुरुवार को उसका पोस्टमार्टम होने के बाद परिजन शव लेकर गांव चले गए। (संवाद)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें