चित्रकूट। जिले में बुखार, पेटदर्द और उल्टी-दस्त के मरीज बढ़ते जा रहे हैं। सरकारी व प्राइवेट अस्पतालों में मरीजों की भीड़ लगी हुई है। सोमवार को 15 मरीजों में डेंगू के लक्षण मिले हैं।
इस समय जिला अस्पताल सहित मानिकपुर, राजापुर, मऊ, पहाड़ी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में मरीजों की भीड़ लगी रहती है। जिसमें बच्चों की संख्या अधिक रहती है। जिला अस्पताल में इलाज कराने आए सीतापुर ग्रामीण की रोहणी देवी, टिकुदा गांव के सुनीता देवी, खोह की मुनिया देवी सहित बड़ी मडैयन गांव के सुरेश प्रसाद, खांच गांव के मोहन लाल, सपहा गांव के अरूण सिंह ने बताया कि बुखार आने पर इलाज कराने के लिए आए है। यही हाल प्राइवेट अस्पताल में देखने को मिल रहा है। मरीजों की लाइन लगी रहती है। इसीक्रम में जिला अस्पताल पुरानी बाजार की मोनिका पत्नी अमित की रिपोर्ट डेंगू पाजिटिव आने पर परिजनों ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। इसके अलावा 15 अन्य मरीजों की जांच में डेंगू के लक्षण मिले हैं।