फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपात्रों को बांटे आवास शौचालय, जांच की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। मऊ ब्लाक क्षेत्र के खंडेहा गांव की महिलाओं ने कलक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन किया। डीएम को सौंपे पत्र में कई अपात्रों को आवास व शौचालय मिलने की बात कह जांच की मांग की है।
विज्ञापन

खंडेहा के अरखनपुरवा निवासी सावित्री, सरिता, ननकी, मैना देवी, सुनैना, रानू, काजल, शानू, मालती, पूजा, शीला, वंदना, रामादेवी, देवमती, गंगा, बुधई व कैरीदेवी आदि सोमवार को जिला मुख्यालय के कलक्ट्रेट परिसर पहुंचीं। महिलाओं ने बताया कि कई बार संबधित विभाग के अधिकारी व कार्यालय के चक्कर लगा चुके हैं लेकिन आज तक उन्हें सरकारी योजना के अंतर्गत आवास व शौचालय नहीं मिला है। पुरवा में विद्युत लाइन नहीं है जिससे कई घरों में अंधेरा रहता है। महिलाओं ने आवास व शौचालय दिलाए जाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें