सुबह से शाम तक के इंतजार के बाद मिली एक बोरी खाद तो बोरी को घसीटकर ले जाने का प्रयास करती महिला किस?
- फोटो : CHITRAKOOT
मानिकपुर (चित्रकूट)। समितियों से डीएपी खाद लेने के लिए किसानों को कई चक्कर लगाने पड़ रहे हैं। वहीं कई किसान इसके बाद भी निराश लौटने को मजबूर हैं।
मानिकपुर क्षेत्र में खाद बांटने के लिए कई सहकारी समितियां खुली है। जिसमें से इस समय अधिकांश समितियों में खाद नहीं मिल रही है। यदि किसी में खाद मिल रही है तो किसानों की लंबी लाइन लगी रहती है। जिसमें महिला किसान भी लाइन लगाने को मजबूर हैं। खाद लेने के लिए आधार कार्ड सहित जरूरी कागजात किसानों से मांगे जाते है। इसके बाद किसानों को खाद दी जाती है। मानिकपुर क्षेत्र के किसान राजेश द्विवेदी, महेश लाल, सुरेश द्विवेदी, कमलेश ने बताया कि डीएपी खाद लेने के लिए सहकारी समितियों के चक्कर लगाने पड़ते है। यही हाल जिले के पहाड़ी, भौरी, भरतकूप क्षेत्र के सहकारी समितियों का है।
जिला कृषि अधिकारी आरपी शुक्ला ने बताया कि 1050 मीट्रिक टन खाद 25 नवंबर को जिले में आ जाएगी। प्राइवेट दुकानों में भी खाद उपलब्ध कारा दी गई है। सभी किसानों को खाद दिलाई जाएगी।