फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेत में जबरन कब्जा करने पर मना किया तो तान दिया रायफल

विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। सीतापुर चौकी अंतर्गत मनोहर गंज गांव में खेत की मेड़ पर जबरन खंभा लगानेे से मना करने पर दबंगों ने राइफल दिखाकर उसे धमकी दी है। शिकायत पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

मनोहर गंज निवासी रामस्वरूप मौर्य ने पुलिस अधीक्षक को लिखे पत्र में कहा कि 21 नवंबर को दोपहर को जब वह अपने खेत में काम कर रहा था। उसी दौरान गांव के दो लोग जबरन उसके खेत की मेड़ में पत्थर लगा रहे थे। मना करने पर एक ने राइफल तान दी। परिवार की महिलाओं को गाली देकर मारने पीटने की धमकी दी। आरोप है कि विरोधी उससे प्रधानी की रंजिश मानते हैं। आरोपियों पर कार्रवाई नहीं की गई तो वह हमला कर सकता है। सीतापुर चौकी इंचार्ज रामवीर सिंह ने बताया कि पीड़ित ने मामले की जानकारी दी है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें