फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्यूबवेल में किसान की हत्या

विज्ञापन
फोटो-13 -रामसंवारे- फाइल फोटो - फोटो : CHITRAKOOT
विज्ञापन
चित्रकूट। ट्यूबवेल में सो रहे किसान की कुल्हाड़ी, डंडे और पत्थरों से कूंचकर हत्या कर दी गई। पुलिस अधीक्षक डाग स्क्वॉड व फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट के साथ मौके पर पहुंचे और साक्ष्य जुटाए। मौके से खून से सना डंडा मिला है। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन

रैपुरा थाना क्षेत्र के रामनगर गांव निवासी रामसंवारे (60) बुधवार की शाम खाना खाकर ट्यूबवेल में सोने गए थे। गुरुवार को सवेरे दस बजे तक नहीं आने पर परिजन पहुंचे तो लहूलुहान देख होश उड़ गए। सूचना पर एसपी अतुल शर्मा, थाना प्रभारी नागेंद्र नागर ने जांच पड़ताल की।
पुत्र रामऔतार की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज किया है। सिर पर कुल्हाड़ी व पत्थरों के हमले के निशान थे। उसके चार पुत्र और दो पुत्रियां विवाहित हैं। पत्नी की पहले ही मौत हो चुकी है। हत्या के पीछे किसी ठोस कारण की जानकारी परिजन नहीं दे पा रहे हैं। एसपी ने कहा कि साक्ष्य व बयान जुटाए गए हैं। जल्द हत्या का खुलासा कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें