फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पानी की सप्लाई न होने से प्रधान आक्रोशित

विज्ञापन
फोटो- 3- मऊ में टूटी पाइप लाइन के चलते बहता पानी। संवाद - फोटो : CHITRAKOOT
विज्ञापन
मऊ। मऊ ग्राम समूह पेयजल योजना को लेकर क्षेत्र के प्रधानों ने विधायक को पत्र लिखा है। शिकायत की है कि गांवों में पानी की सप्लाई नहीं की जाती। कई स्थानों पर पाइप टूटे पडे़ हैं। इससे कीमती पानी बर्बाद होता है।
विज्ञापन

मऊ ग्राम समूह पेयजल योजना को लेकर तेंदुआ माफी गांव प्रधान सुमन देवी, मवई कला गांव की प्रधान गोमती देवी, मंडौर गांव की प्रधान शिवानी देवी, चित्रवार गांव की प्रधान रानी देवी, हटावा गांव के प्रधान धीरेंद्र कुमार, करही गांव के प्रधान रूपरानी, औझर गांव की शिवकुमारी ने विधायक को लिखे गए पत्र में कहा कि गांवों में पानी की सप्लाई लगभग तीन महीने से बंद है। कई स्थानों पर पाइप टूटे पडे़ हैं। भीषण गर्मी में पेयजल समस्या का सामना ग्रामीण कर रहे हैं। मजबूरी में हैंडपंप का सहारा लेना पड़ता है।
चित्रवार गांव की ग्राम प्रधान रानी देवी ने आरोप लगाया कि अधिकारियों ने लेटर पैड में लिखवा लिया था कि पानी की सप्लाई होती है। आश्वासन दिया कि ऐसा लिख दो तो जो भी कमियां हैं उसको दूर कर दिया जाएगा। इसके बाद भी पानी की सप्लाई नहीं की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें