फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करंट से हुई थी किसान की मौत, तीन गिरफ्तार

विज्ञापन
रिटायर्ड विद्युतकर्मी की हत्या के मामले में पकड़े गए आरोपी। संवाद - फोटो : CHITRAKOOT
विज्ञापन
चित्रकूट/बरगढ़। थानाक्षेत्र के मुरका निवासी बिजली विभाग के सेवानिवृत्त कर्मचारी की मौत के मामले में पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। तीनों शिकारी हैं, जो तारों में करंट प्रवाहित कर रात में जंगली जानवरों का शिकार करते हैं। सेवानिवृत्त कर्मचारी की भी करंट की चपेट में आने से मौत हुई थी। खुद को बचाने के लिए आरोपियों ने उसका शव साइकिल पर लादकर रेल पटरी पर रख दिया था, ताकि मामला आत्महत्या का प्रतीत हो सके।
विज्ञापन

एसपी धवल जायसवाल ने शनिवार को बताया कि थाना बरगढ़ मुरका निवासी गांव बिजली विभाग के सेवानिवृत्त कर्मचारी गिरवरधारी सिंह 19 मार्च की रात करीब नौ बजे फसल की रखवाली करने के लिए खेत पर गए थे। अगले दिन उनका शव रेलवे लाइन गेट के पास मझियारी रेलवे स्टेशन मध्य प्रदेश में मिला था।
मामले की विवेचना से सामने आया कि गिरवरधारी के खेत के पास जंगली जानवरों का शिकार करने के लिए आरोपियों ने तार में करंट प्रवाहित किया था। उसकी चपेट में आने से गिरवरधारी की मौत हो गई थी। खुद को बचाने के लिए आरोपियों ने गिरवरधारी का शव साइकिल पर लादकर रेलवे लाइन गेट के पास रख दिया था।
विज्ञापन

इस मामले में पुलिस ने मुरका निवासी बब्बू कोल उर्फ रामपाल विश्वकर्मा , रामजतन कोल , शिवसागर सिंह पटेल को गिरफ्तार किया है। घटना में प्रयुक्त साइकिल, लोहे का तार, लकड़ी की खूंटी, बांस का लट्ठा, कांच की टूटी शीशियां बरामद की है। एसपी ने बताया कि आरोपियों का आपराधिक रिकार्ड खंगाला जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें