चित्रकूट। मिलावटी शराब बनाकर सरकारी देसी शराब की दुकान से बेचने के आरोपी की गनीवां की दुकान का ठेका निरस्त कर दिया गया है। बरामद सामग्री को जब्त करने के भी आदेश हुए हैं।
जिला आबकारी अधिकारी राजेंद्र यादव ने बताया कि सरकारी देसी शराब की दुकान, गनीवंा में टीम ने 31 जनवरी को छापा मारा था। तब दुकान से नकली शराब के 90 क्वार्टर, 355 नकली ढक्कन, 694 नकली क्यूआर कोड, रोल टेप व 52 खाली शीशी के अलावा चार लीटर रंगीन अपमिश्रित शराब बरामद हुई थी।
इसी संबध में राजापुर थाने में रिपोर्ट दर्ज की गई थी। बताया कि जांच के बाद डीएम ने दुकान का लाइसेंस निरस्त कर दिया है। इसके अलावा सभी बरामद सामग्री को जब्त करने के भी आदेश दिए हैं।