फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहर से गांव तक बिजली की हायतौबा

विज्ञापन
फोटो-7- शहर के नई बाजार में बिजली पोल में तार लगाते कर्मचारी । संवाद - फोटो : CHITRAKOOT
विज्ञापन
फोटो- 7,8,9,10
विज्ञापन

शहर से गांव तक बिजली की हायतौबा
शहर में दिनभर लगी रही बिजली की आवाजाही, इनवर्टर दे गए जवाब
बारिश से बिगड़े हालात, कर्मचारियों का फाल्ट सुधारने में बीत गया दिन
सिंवाद न्यूज एजेंसी
चित्रकूट। दो दिन की बारिश से फाल्ट अभी पूरी तरह ठीक भी नहीं हो पाए थे कि शुक्रवार को उमस के कारण बढ़े लोड से फाल्टों की झड़ी लग गई। शहरी क्षेत्र के मोहल्लों में चार-चार घंटे की कटौती रही तो ग्रामीण क्षेत्र दिन भर बिजली के लिए तरस गए।
शहर में 24 घंटे बिजली की आपूर्ति के आदेश हैं। इसके बावजूद 15 से 18 घंटे ही बिजली मिल रही है। तीन दिन से हालात अधिक खराब हो गए हैं। नई बाजार, रानीगंज, मिशन रोड, एसडीएम कालोनी, लक्ष्मणपुरी, द्वारिका पुरी, भरतपुरी, उटारखाना, शंकर बाजार, कुबेरगंज, बलदाऊ गंज, शंकर गंज, कसहाई रोड में बिजली की आवाजाही से लोग परेशान रहे। बताया गया कि दो और तीन नंबर फीडर में फॉल्ट के कारण कटौती करनी पड़ी। इसी तरह जिले के ग्रामीण क्षेत्रों की हालत खराब रही। भरतकूप, शिवरामपुर, राजापुर, पहाड़ी, मानिकपुर के ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बाधित रही।
विज्ञापन

इनसेट
फोटो- 8
शहर के व्यापारी आशुतोष कुमार का कहना कि बिजली आने व जाने का कोई समय नहीं है। दिन-रात बिजली की कटौती की जा रही है। इससे समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है।
फोटो - 9
भरतकूप निवासी देवराज ने बताया कि गुरुवार को सुबह 9 बजे गई बिजली रात 8 बजे आई। इसी तरह आए दिन बिजली की आपूर्ति बाधित रहती है।
फोटो- 10
अधिवक्ता चुनवाद प्रसाद ने बताया कि बिजली के दाम तो बढ़ा दिए जाते हैं पर विद्युत व्यवस्था नहीं सुधारी जा रही है। घरों में नए मीटर लगाए गए हैं। पहले की अपेक्षा दोगुने बिल आ रहे हैं।
प्रमुख पावर हाउस
वनकट पावर हाउस से जिले में प्रमुख रूप से बिजली आपूर्ति की जाती है। इससे रानीपुर, खोह, भरतकूप, कैलहा, लोढ़वारा गंगाजी रोड, धुस मैदान, न्यू कलक्ट्रेट, रानीपुर भट्टा, मानिकपुर, सरैया, कसहाई, मऊ के पावर हाउसों में बिजली सप्लाई की जाती है। वनकट पावर हाउस में खराबी के कारण शुक्रवार को आपूर्ति प्रभावित रही।
वर्जन
बिजली व्यवस्था सुधारी जा रही है। कैलहा पॉवर हाउस तीन महीने पहले शुरू किया गया है। इसके अलावा एक दर्जन से अधिक बिजली के ट्रांसफार्मर की क्षमता बढ़ाई गई। - रामस्वरूप वर्मा, अधिशासी अभियंता
विज्ञापन

इनसेट
लोकेटर मशीन न होने से आ रही समस्या
जिले में तारों में होने वाले फाल्टों की तलाश के लिए लोकेटर मशीन नहीं है। इससे कर्मचारियों को समस्या से जूझना पड़ रहा है। कचहरी परिसर स्थित विद्युत फीडर की लाइन में दो महीने से अधिक समय तक फाल्ट होने के कारण खराबी रही। जब लोकेटर मशीन बाहर से मंगाई गई तो व्यवस्था सही हुई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें