फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ई-रिक्शा चालक रहे हड़ताल पर, जुलूस निकाल किया विरोध

विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। आरटीओ विभाग में ई-रिक्शा का पंजीकृत कराने के नाम पर ली जा रही पेनाल्टी को लेकर बुधवार को हड़ताल पर रहे। शहर में जुलूस निकालकर तहसील परिसर में प्रदर्शन कर विरोध जताया। जिलाधिकारी को संबोधित ज्ञापन एसडीएम पूजा यादव को सौंपा।
विज्ञापन

बुधवार को ई-रिक्शा का पंजीकृत कराने के नाम पर पेनाल्टी के विरोध में शहर के गल्लामंडी से नारेबाजी कर जुलूस निकाला गया। जो प्रमुख गलियों से होते हुए तहसील परिसर पहुंचा। जहां पर नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। जिलाधिकारी को संबोधित ज्ञापन एसडीएम पूजा यादव को सौंपा। जिसमें कहा कि आरटीओ विभाग में ई रिक्शा के पंजीकृत कराने नाम पर पेनाल्टी की धनराशि अधिक ली जा रही है। ई-रिक्शा चालकों का नेतृत्व राष्ट्रीय जन उद्योग व्यापार संगठन के राष्ट्रीय वरिष्ठ महामंत्री शानू गुप्ता ने किया। इस मौके पर ई-रिक्शा चालक राजेश कुमार, महेश, सोनू, अंकित, कल्लू, अरुण, कमलेश आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें