चित्रकूटधाम कर्वी रेलवे स्टेशन का निरीक्षण करते आरपीएफ के सहायक सुरक्षा आयुक्त शरीफ मोहम्मद। स
- फोटो : CHITRAKOOT
चित्रकूट। आरपीएफ झांसी के सहायक सुरक्षा आयुक्त शरीफ मोहम्मद ने चित्रकूट धाम रेलवे स्टेशन पहुंचकर तीर्थयात्रियों की सुरक्षा चाक चौबंद रखने को कहा। मेला के समय आने वाले यात्रियों की सुरक्षा के लिए विशेष व्यवस्था करने सहित चेकिंग अभियान चलाने के निर्देश दिए।
आरपीएफ थाने में आयोजित गोष्ठी में सहायक सुरक्षा आयुक्त ने आपराधिक गतिविधियों पर रोक लगाने के सख्त निर्देश दिए हैं । कहा कि रेलवे स्टेशन परिसर में कोई भी अपराध यात्रियों के साथ नहीं होना चाहिए। ट्रेनों के आने के समय पुलिस कर्मियों की ड्यूटी लगाई जाए। इसके साथ ही रेलवे स्टेशन परिसर में रात व दिन में गस्त होती रहनी चाहिए। इस मौके पर चित्रकूटधाम रेलवे स्टेशन के आरपीएफ थाना निरीक्षक सचिन कुमार राठी व जीआरपी के थानाध्यक्ष संजय कुमार यादव व आरपीएफ के आरके मिश्रा आदि मौजूद रहे। इसके बाद उन्होंने आरपीएफ व जीआरपी टीम के साथ पूरे रेलवे स्टेशन व विश्राम कक्ष का निरीक्षण करने के दौरान यात्रियों से बातचीत भी की।