फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दम तोड़ रहे बीमार, रजिस्टर में आंकड़ा शून्य

विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। जिले में वायरल फीवर, पेट दर्द व डायरिया के मामले बढ़ते जा रहे हैं। अस्पतालों में बीमारों की मौत हो रही है। 13 दिनों के अंदर 13 मरीजों की मौत हो चुकी है लेकिन स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों में यह रिकार्ड शून्य है। दो डेंगू के मरीज भी मिल चुके हैं वह भी विभागीय रिकार्ड में शून्य है। हालांकि मुख्य चिकित्साधिकारी ने टीम बनाकर डोर टू डोर वायरल के मरीजों की जांच के निर्देश दिए हैं। जिसमें एक सप्ताह में 910 लोगों के संक्त्रस्मित पाए जाने पर दवाएं उपलब्ध कराई गई है। सीएमओ ने कहा कि संक्त्रस्मण के रोकथाम की निरंतर जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन

इस माह में बीमारी से 13 मरीजों की मौत हो चुकी है। जिसमें बहुतायत बच्चे हैं। दो डेंगू के मरीज भी जांच में मिले थे। मंगलवार को भी जिला अस्पताल में 100 से अधिक मरीज बुखार व डायरिया के ही पहुंचे। सीएमओ डा. भूपेश द्विवेदी ने जिले में टीम गठित कर डोर टू डोर जांच करने के निर्देश दिए हैं। सात सितंबर से अभियान चलाया गया है। एक सप्ताह में 24 हजार 425 ग्रामीणों की जांच में 910 लोग संक्त्रस्मित मिले हैं। बुखार से ग्रसित 463 मरीज पाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें