फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गांव में छाया मातम, नम आंखों से हुआ अंतिम संस्कार

विज्ञापन
-किरन निषाद - फाइल फोटो - फोटो : CHITRAKOOT
विज्ञापन
मऊ (चित्रकूट)। बालिकाओं की मौत के मामले में बुधवार को गांव में मातम छाया रहा। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में बालिकाओं की मौत का कारण डूबना बताया गया है। परिजनों ने नम आंखों से बालिकाओं के शवों का अंतिम संस्कार कर दिया।डीएम शुभ्रांत कुमार शुक्ल व एसपी धवल जायसवाल ने पीड़ित परिजनों को चार चार लाख रुपये की सरकारी मदद दिलाने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन

गौरतलब है कि मंगलवार की शाम मऊ थाना क्षेत्र के बौसड़ा गांव स्थित बइसा तालाब में डूबने से सगी बहनें बुधरानी व पार्वती, सविता और ननिहाल में रह रही किरन की मौत हो गई थी। इस दर्दनाक घटना से पूरे गांव में शोक व्याप्त है। बुधवार को मुख्यालय के पोस्टमार्टम हाउस में शवों का पोस्टमार्टम हुआ। शवों को यमुना नदी के किनारे तिलौली में परिजनों ने अंतिम संस्कार किया। घटना की सूचना पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मृतकों के परिजनों को चार-चार लाख रुपये आर्थिक मदद प्रदान करने की घोषणा की है। मऊ एसडीएम नवदीप शुक्ला ने बताया कि सीएम के आदेश पर कागजी कार्यवाही पूरी करने के बाद बृहस्पतिवार को मृतकों के परिजनों को आर्थिक सहायता दी जाएगी। पोस्टमार्टम हाउस में बसपा के पूर्व विधायक चंद्रभान सिंह पटेल, पूर्व जिलाध्यक्ष रामलखन निषाद, कांग्रेस पार्टी के जिलाध्यक्ष कुशल सिंह पटेल, शिक्षक नेता कमलेश कुमार पांडेय और समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष अनुज यादव आदि ने परिजनों को सांत्वना दी है। इस घटना में पोस्टमार्टम रिपोर्ट से यह पुष्ट हो गया है कि चारों बालिकाओं की मौत पानी में डूबने से ही हुई है।

पार्वती निषाद - फाइल फोटो- फोटो : CHITRAKOOT

बुधरनिया निषाद - फाइल फोटो- फोटो : CHITRAKOOT

Weeds in the village, funeral with moist eyes- फोटो : CHITRAKOOT

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें