चित्रकूट। कोविड-19 की संभावित चौथी लहर के चलते मातृ एवं शिशु अस्पताल खोह में सोमवार को मॉकड्रिल किया गया। इसमें वार्ड आया तनवी मरीज की भूमिका रही। उन्हें स्ट्रेचर पर ही ऑक्सीजन देने, सारे चेकअप, परीक्षण और आकस्मिक कक्ष में भर्ती प्रक्रिया पूरी की गई।
मरीज को आईसीयू वार्ड में भर्ती करने की प्रक्रिया दोहराई गई। शासन से नियुक्त नोडल सीएमएस डॉ. सुरेश चंद्र श्रीवास्तव की मौजूदगी में मॉकड्रिल हुआ। उन्होंने कहा कि कोविड से घबराने की जरूरत नहीं है। सतर्कता जरूरी है।
ज्यादा से ज्यादा कोविड वैक्सीनेशन कराएं। इस मौके पर अस्पताल के नोडल डॉ. इम्तियाज अहमद, चिकित्सक डॉ. पीडी चौधरी, डॉ. एचसी अग्रवाल, डॉ. शशांक पांडेय, डॉ. विवेक प्रताप सिंह, डॉ. सतीश कुमार आदि मौजूद रहे।