मऊ में दिव्यांगों को उपकरण वितरण करते सांसद आरके सिंह पटेल व विधायक आनंद मिश्रा। संवाद
- फोटो : CHITRAKOOT
मऊ। कस्बे के विकासखंड मऊ में सामाजिक न्याय व अधिकारिता मंत्रालय भारत सरकार के एडिट योजना के अंतर्गत एल्मिको कानपुर व जिला प्रशासन की सहायता से लाभार्थियों को उपकरणों का वितरण किया गया। कार्यक्रम में सांसद आर के सिंह पटेल व विधायक आनंद शुक्ला ने उपकरण बांटे। जिसमें 76 ट्राईसाइकिल, 17 फोल्डिंग व्हील चेयर, एक सीपीचेयर, 62 वैशाखी, 12 वाकिंग स्टिक, 18 एमएसआईडी किट, 34 बीटीई कान की मशीन 10 टेबलेट बांटे गए है।
इस मौके पर ब्लाक प्रमुख सुशीला देवी, सांसद प्रतिनिधि शक्ति प्रताप सिंह, एलिम्को उप प्रबंधक अरुण मिश्र, जिला दिव्यांग अधिकारी राजबहादुर सिंह आदि मौजूद रहे।