फोटो- 7- जिला जेल का निरीक्षण कर बाहर आते डीएम शभ्रांत कुमार शुक्ल। संवाद
- फोटो : CHITRAKOOT
चित्रकूट। जिला जेल में कैदी की मौत के बाद मंगलवार सुबह डीएम शुभ्रांत कुमार शुक्ल और एएसपी शैलेंद्र कुमार राय ने जिला कारागार का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने जेल अधीक्षक से बीमार बंदियों की जानकारी ली। साथ ही निर्देश दिए कि कारागार के अस्पताल में बेहतर इलाज का इंतजाम करें। प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डा. आशीष कंकोरिया को निर्देश दिए कि समय पर कैदियों का स्वास्थ्य परीक्षण कराएं। गंभीर बीमारी से ग्रसित कैदी को अन्य चिकित्सालय भेजकर स्वास्थ्य लाभ दिलाएं। कहा किसी भी कैदी को समस्या नहीं होनी चाहिए।
डीएम ने मुलाकाती कक्ष, बहुउद्देशीय हाल का निरीक्षण किया। जिसमें फोन के माध्यम से कैदियों के परिजनों से वार्ता कराई जा रही है। बैरक नंबर चार व महिला बैरक में कैदियों से भोजन, पेयजल, शौचालय, स्वास्थ्य आदि की जानकारी की। जेल अधीक्षक को निर्देश दिए की शौचालय की अच्छी तरह से सफाई कराते रहें। निरीक्षण के दौरान जेल अधीक्षक अशोक कुमार सागर, जेलर संतोष कुमार, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली कर्वी वीरेंद्र त्रिपाठी सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।