फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएसी जवान से दरोगा तक पहुंचे धर्मेंद्र

विज्ञापन
फोटो-4- दरोगा के निधन के बाद शव को सलामी देते एसपी अतुल शर्मा। संवाद - फोटो : CHITRAKOOT
विज्ञापन
चित्रकूट। पुलिस लाइन में तैनात दरोगा धर्मेंद्र कुमार के शव को एसपी अतुल शर्मा व अपर एसपी शैलेंद्र कुमार राय ने राजकीय सम्मान के साथ सलामी दी। कंधा देकर उनके पैतृक गांव रवाना किया।
विज्ञापन

मूल रूप से पनवाड़ी जिला महोबा के निवासी दरोगा धर्मेंद्र ने 1992 में पीएसी जवान के रूप में नौकरी शुरू की थी। सिविल पुलिस में आने के बाद वह हमीरपुर व उरई में हेड कांस्टेबल रहे इसके बाद प्रमोशन पर दरोगा बने। 2015 में चित्रकूट आए थे। कई माह से पुलिस लाइन में थे। मंगलवार की दोपहर को वह जिला अस्पताल इलाज कराने पहुंचे और गश खाकर गिर पड़े। खून की उल्टी होने के बाद मौत हो गई। उनकी पत्नी मालती देवी, दो पुत्र व एक पुत्री को एसपी ने ढांढस बंधाया।
विज्ञापन

उनके पुत्र दीपक अनुरागी ने बताया कि पनवाड़ी में ही उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें