फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोडवेज बस की टक्कर से सफाई कर्मी की मौत

विज्ञापन
फोटो-12-हाईवे पर दुर्घटना के बाद बस के नीचे घुसी बाइक । संवाद - फोटो : CHITRAKOOT
विज्ञापन
फोटो नंबर 12
विज्ञापन

रोडवेज बस की टक्कर से सफाई कर्मी की मौत
लालापुर गांव के पास हादसा, बस चालक हिरासत में
नहीं पहने था हेलमेट, सिर पर चोट लगने से हुई मौत
संवाद न्यूज एजेंसी
चित्रकूट। कर्वी से प्रयागराज जा रही रोडवेज बस ने राष्ट्रीय राजमार्ग झांसी मिर्जापुर में लालापुर गांव के पास स्थित अरवरा मोड़ के पास बाइक में टक्कर मार दी। इससे बाइक सवार सफाई कर्मी की मौत हो गई। घटना के बाद रोडवेज चालक ने बस को खड़ी कर दिया। चालक को हिरासत में ले लिया गया है। दूसरी रोडवेज बस से सवारियों को भेजा गया। बाइक चालक हेलमेट नहीं पहने था। उसके सिर पर गंभीर चोट आई है।
विज्ञापन

भौरी निवासी संतोष कुमार (30) किसी काम से अगरहुणा गांव बाइक से गया था। लौटते समय अरवारा मोड़ के पास रोडवेज बस ने टक्कर मार दी। वह छिटककर दूर जा गिरा। सिर पर चोट लगने से उसकी मौत हो गई। स्थानीय निवासियों ने पुलिस को जानकारी दी। उसके पास मिली आइडी के आधार पर परिजनों को सूचना दी गई तो कोहराम मच गया। शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेजा गया। उसके एक पुत्र है। परिवार में वह इकलौता था। बताया जा रहा है कि प्राइवेट सफाई कर्मी था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें