फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देवी मंदिरों में दर्शन करने को श्रद्धालु उमड़े

विज्ञापन
फोटो- 10- शहर के देवी मंदिर में पूजन करते भक्तगण। संवाद - फोटो : CHITRAKOOT
विज्ञापन
चित्रकूट। नवरात्र पर्व के दूसरे दिन मां अंबे के दूसरे स्वरूप ब्रह्मचारिणी के दर्शन देवी पंडालों में किया। वही प्राचीन देवी मंदिरों मेें भक्त उमड़ पड़े। नवरात्र पर्व को लेकर भक्तों में भारी उत्साह देखा जा रहा है। धर्मनगरी में भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे है।
विज्ञापन

जिले में एक हजार से अधिक स्थानों में देवी पंडाल सजे है। अकेले मुख्यालय व आसपास दो सैकड़ा स्थानों पर सजावट की गई है। जिसमें मां अंबे की भव्य झांकी सजाई गई है। शहर के नई बाजार, पुरानी बाजार, शंकर बाजार सहित राजापुर, मऊ, पहाड़ी, शिवरामपुर, भरतकूप आदि स्थानों पर देवी पंडालों में दर्शन करने के लिए भक्त पहुंचे।
वही प्राचीन काली देवी मंदिरों मेें भी जलाभिषेक करने के लिए भक्तों की भीड़ रही। धर्मनगरी में भी बड़ी संख्या में भक्त रोजाना पहुुंच रहे है। जो कामदगिरि की पंचकोसीय परिक्रमा कर रहे है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें