फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेसियों पर दर्ज मुकदमे वापसी की मांग

विज्ञापन
हाईवे पर जुलूस निकाल प्रदर्शन करते कांग्रेसी। संवाद - फोटो : CHITRAKOOT
विज्ञापन
चित्रकूट। कांग्रेस की विधान मंडल की नेता आराधना मिश्रा और पूर्व सांसद प्रमोद तिवारी पर दर्ज किये गए मुकदमे वापसी की मांग की गई।
विज्ञापन

मंगलवार को जिलाध्यक्ष कुशल सिंह पटेल के नेतृत्व में कांग्रेसियों ने शहर कार्यालय से जुलूस निकालकर विरोध प्रदर्शन किया। प्रदेश की भाजपा सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए ट्रैफिक चौराहा होते हुए पटेल तिराहा से कर्वी उप जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे। वहां राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन तहसीलदार को सौंपा। जिसमें कहा गया कि प्रतापगढ़ जिले में कांग्रेस विधान मंडल की नेता व पूर्व सांसद समेत कई समर्थकों पर फर्जी मुकदमे लगाए गए हैं। जिला उपाध्यक्ष रंजना बराती लाल पांडेय ने कहा जिस तरह से भाजपा के सांसद द्वारा मंच में चढ़कर गुंडई की गई और कांग्रेस के नेताओं को अपशब्दों का प्रयोग किया गया वह निंदनीय है।
विज्ञापन

इस मौके पर संपत पाल, जिला उपाध्यक्ष अवधेश करवरिया, राकेश वर्मा, कालीचरण राजपूत, विजय मणि त्रिपाठी, भगवानदीन समदरिया, यमुना शुक्ला, कुलदीप द्विवेदी, बिंदा वर्मा, विपिन पांडेय, ओम प्रकाश गुप्ता, प्रशांत गुप्ता, अरुण गुप्ता, भोला नामदेव, विनय पाल, ,चुन बाद प्रसाद ,जगजाहिर पटेल ,श्रवण कुमार निषाद, त्रिजुगी नारायण शुक्ला, नीरू गुप्ता, सविता पाल, रंगनाथ मिश्रा, कुलदीप मिश्रा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें