फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिटाई से घायल की मौत, हत्या का आरोप

विज्ञापन
ोटो नंबर-8- शिवप्रसाद- फाइल फोटो - फोटो : CHITRAKOOT
विज्ञापन
मानिकपुर (चित्रकूट)। बहिलपुरवा थानाक्षेत्र के बरुई के मजरा रुखमा बुजुर्ग गांव निवासी शिव प्रसाद (60) को गांव के तीन लोग आठ मई को अपने घर ले गए थे। वहां पिटाई करने के बाद शिव प्रसाद को उसके घर के बाहर फेंक कर आरोपी चले गए थे। तब से प्रयागराज के एक अस्पताल में शिव प्रसाद का इलाज चर रहा था। बुधवार देर शाम उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

इस मामले में कोतवाली कर्वी के बेलौहन पुरवा निवासी अवधेश यादव ने बरुई गांव निवासी राजाराम, रामसुहावन, राकेश व किट्टी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। अवधेश का आरोप था कि आरोपियों ने उसके ससुर को अपने घर बुलाकर जहर मिलाकर शराब पिलाई। इसके बाद पीटकर उन्हें घायल कर घर के बाहर फेंक दिया था। थाना प्रभारी इंद्रजीत गौतम ने बताया कि गुरुवार को शिव प्रसाद का पोस्टमार्टम कराया गया है। रिपोर्ट आने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। जल्द दर्ज एफआईआर में धाराएं बढ़ाई जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें