फोटो- 8- कलक्ट्रेट सभागार में हाईस्कूल व इंटर के टॉपरों के साथ सांसद, विधायक,जिला पंचायत अध्यक्ष व ?
- फोटो : CHITRAKOOT
चित्रकूट। यूपी बोर्ड के हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा 2022 के टॉप 10 मेधावी छात्र-छात्राओं का सम्मान समारोह सोमवार को कलक्ट्रेट सभागार में हुआ। डीएम शुभ्रांत कुमार शुक्ल व सांसद आरके सिंह पटेल, विधायक मानिकपुर अविनाश चंद्र द्विवेदी ने बच्चों को सम्मानित कर हौसलाफजाई की।
डीएम ने कहा कि मेहनत करने से ही सफलता मिलती है। आगे क्या करना है इसके लिए तैयारी अभी से शुरू कर दें। सांसद आरके सिंह पटेल ने कहा कि आज गरीब परिवार के बच्चे भी बड़े पदों पर पहुंच कर अपने परिवार का नाम रोशन कर रहे है।
विधायक अविनाश चंद्र द्विवेदी ने कहा कि सरकार गांवों में भी आधुनिक स्कूल खोलकर शिक्षा देने का कार्य कर रही है। इससे ग्रामीण क्षेत्रों के छात्र-छात्राओं को लाभ हो रहा है। जिला पंचायत अध्यक्ष अशोक जाटव, भाजपा के जिलाध्यक्ष चंद्र प्रकाश खरे, जिला विद्यालय निरीक्षक बलिराज राम व शक्ति प्रताप सिंह, रवि प्रकाश त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।