पितृविसर्जन पर मंदाकिनी नदी में पूर्वजों को जल तर्पण करते श्रद्घालु। संवाद
- फोटो : CHITRAKOOT
चित्रकूट/खोही। पितृविसर्जन अमावस्या में श्रद्धालुओं ने मंदाकिनी नदी में स्नान किया। पुरखों को जलतर्पण कर विधि विधान से पूजा पाठ कर पिंड दान किया। भगवान कामतानाथ के दर्शन कर पंचकोसीय परिक्रमा लगाई। यूपी और एमपी के प्रशासनिक अधिकारी मेला क्षेत्र मेें डटे रहे। परिक्रमा मार्ग में जय श्रीराम की गूंज सुनाई देती रही।
बुधवार को अमावस्या होने पर मेला क्षेत्र में यूपी-एपी क्षेत्र के प्रशासनिक अधिकारी डटे। जिलाधिकारी चित्रकूट शुभ्रांत कुमार शुक्ला, एसपी धवल जयसवाल सहित अन्य अधिकारी भ्रमण कर जानकारी ली। एलआईयू चित्रकूट की टीम के प्रभारी सूर्यकांत अरुण राय के नेतृत्व व बांदा की चेक टीम ने परिक्रमा मार्ग सहित मेला क्षेत्र का भ्रमण की चेकिंग किया।