फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रधान को कुल्हाड़ी से काट डाला

Thu, 25 Dec 2014 11:41 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चित्रकूट
विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट ब्लाक के गांव रानीपुर भट्ट के प्रधान कैलाश पटेल की गुरुवार देर रात कुल्हाड़ी से काटकर हत्या कर दी गई। वारदात को पहाड़ी थाना के पिपरोदर गांव में अंजाम दिया गया। वह अपने रिश्तेदार के यहां दावत में आया था। घटना के बाद से गांव में दहशत का माहौल है।
विज्ञापन


मुख्यालय से सटे रानीपुर भट्ट गांव के प्रधान कैलाश पटेल (38) पुत्र बिहारी लाल  गुरुवार की दोपहर पहाड़ी थाने के पिपरोदर गांव गए थे।

वहां पर उनके मित्र कल्लू पटेल के यहां दावत थी। बताया जाता है कि कल्लू के घर से देर शाम लगभग सात बजे उनकी चीख से लोग घर की ओर दौड़े। जब लोग पहुंचे तो देखा कि वहां पर कोई नहीं था। जमीन पर कैलाश का लहूलुहान शव पड़ा था।

शव के गर्दन और अन्य जगहों पर कुल्हाड़ी के घातक वार के निशान थे। लोगों ने पुलिस और कैलाश के घर रानीपुर भट्ट में सूचना दी।

समाचार लिखे जाने तक पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। एसओ पहाड़ी शैल कुमार सिंह ने बताया कि वह घटनास्थल पर हैं और मामले की तहकीकात कर रहे हैं।

बताया गया कि कैलाश अपने साथ अपना लाइसेंसी रिवाल्वर भी ले गया था, जो अब गायब है। हत्या में प्रयुक्त कुल्हाड़ी मौके से बरामद कर ली गई है। हत्या के कारणों का पता नहीं चला है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें