फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसों में नौ घायल

Mon, 15 May 2017 08:57 PM IST
चित्रकूट
विज्ञापन
कार दुर्घटनाग्रस्त - फोटो : ani
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

शिवरामपुर/खोही(चित्रकूट)। सीतापुर चौकी क्षेत्र के रामघाट मार्ग पर यात्रियों से भरी अनियंत्रित टेपों पलट गई। जिसमेें सवार आधा दर्जन यात्री घायल हो गए। घायलों में पांच को जानकीकुंड व एक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इसके अलावा भंभई मोड़ पर अज्ञात चार पहिया वाहन की टक्कर से बाइक सवार तीन युवक घायल हुए। बाइक चालक हेलमेट नहीं पहना था।
    सोमवार की सुबह मुख्यालय से यात्रियों को लेकर टेपों रामघाट की ओर जा रही थी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार रत्नावली मार्ग के मोड़ पर तेज गति से जा रही टेपों अनियंत्रित होकर पलट गई। जिसमें सवार सेमरिया जगन्नाथवासी निवासी रामबाबू, रजौला निवासी रामलाल, संतोष कुमार , संगीता पत्नी संतोष, कच्छी छावनी निवासी अजय कुमार पुत्र रमेश प्रसाद और गुड्डी देवी पत्नी चुन्ना घायल हो गए। दुर्घटना होते ही आस पास के लोगों ने घायलों को दूसरे वाहन से जानकीकुंड अस्पताल भेजा। इसमें से रामबाबू को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

        इसके अलावा शिवरामपुर चौकी क्षेत्र के भंभई मोड़ पर रविवार की शाम को अज्ञात चार पहिया वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। जिससे बाइक सवार कर्का निवासी विनय, दिनेश और भदावल बदौसा निवासी भोला छिटककर दूर जा गिरे और घायल हो गए। बाइक सवार किसी ने हेलमेट नहीं पहना था। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

-----------------इनसेट
सड़क हादसे में घायल
पहाड़ी। रविवार की शाम को पहाड़ी मार्ग पर बाइक के सामने अचानक मवेशी आने से अनियंत्रित होकर गिरे बाइक सवार शिवराज और उनकी पत्नी रामसखिया निवासीगण मुसीवा कमासिन घायल हो गए। दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। इसी क्रम में भरतकूप निवासी टेपों चालक मूलचंद्र पुत्र ठेगा सोमवार को घर के पास अचानक सड़क पर गिरकर घायल हुआ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें