फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दर्जन भर गैरहाजिर अधिकारियों से मांगा स्पष्टीकरण

Mon, 15 May 2017 08:53 PM IST
चित्रकूट
विज्ञापन
दिल्ली विधानसभा में EVM के छेड़छाड़ का लाइव डेमो - फोटो : SELF
विज्ञापन
चित्रकूट।  मुख्य विकास अधिकारी ए दिनेश कुमार ने कलक्ट्रेट सभागार में पं.दीनदयाल उपाध्याय जनशताब्दी वर्ष मनाये जाने के लिए अधिकारियों के साथ बैठक की।
विज्ञापन


जिसमें अधिशासी अभियंता लघु सिचाई,जल निगम के अधिशासी अभियंता, सहायक निदेशक मत्स्य,दुग्ध विकास अधिकारी, प्रभागीय वनाधिकरी, जिला पूर्ति अधिकारी, क्षेत्रीय पर्यटन अधिकारी, जिला बेसिक अधिकारी, जिला विद्यालय निरीक्षक, भूमि संरक्षण अधिकारी, डीसी मनरेगा, जिला विकलांग जन विकास अधिकारी के बैठक में गैरहाजिर रहने पर सीडीओ ने जिला विकास अधिकारी को निर्देश दिए कि अधिकारियों का स्पष्टीकरण मांगा जाए।

इसकी एक कापी जिलाधिकारी को प्रेषित की जाए। उन्होनें जन्मशताब्दी में होने वाले कार्यक्रमों के बारे में भी चर्चा की।  सोमवार को बैठक मेें सीडीओ बताया कि पं. दीनदयाल उपाध्याय की जन्म शताब्दी 1 मई  से 25 सितम्बर के मध्य मनाई जाएगी। जनपद स्तर/ब्लाक स्तर में अन्त्योदय मेेला एवं प्रदर्शनी के आयोजन के लिए समिति का गठन कर लिया गया है।
विज्ञापन


जिले में 15 अगस्त तीन दिवसीय अन्त्योदय मेला एवं प्रदर्शनी का आयोजन किया जाएगा। जिसमें अंतोदय प्रदर्शनी  विकास खंड चित्रकूट धाम कर्वी मे 15  सेे 17 जून ,पहाड़ी में  15  से 17 जुलाई। मऊ में 20  से 22 जुलाई, रामगनगर मेें 20 से 22 अगस्त ंतक व मानिकपुर विकास खंड में  15 से 17 सितम्बर तक  प्रदर्शनी लगेगी। 

जनपद स्तरीय अन्त्योदय मेला एवं प्रदर्शनी तथा विकास खण्ड प्रदर्शनी का मूल्याकंन कर श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले विकास खंडों को प्रोत्साहित करने की योजना है। जिसमे शासन द्वारा प्रदेश की तीन सर्वश्रेष्ठ जनपदों को संबंधित जिलाधिकारी एवं जिला स्तरीय अधिकारी को पुरस्कृत किया जायेगा  प्रत्येक जनपद मे सर्वश्रेष्ठ आयोजन करने वाले एक विकास खंड को भी पुरस्कृत किया जाएगा। बैठक मे जिला विकास अधिकारी, मुख्य चिकित्सा अधिकारी,पशु चिकित्सा अधिकारी,उप निदेशक कृषि, परियोजना निदेशक अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन

-
--------------------------------------------------------
20 को जिला योजना की बैठक
चित्रकूट। मुख्य विकास अधिकारी ने बताया कि 20 मई  को जिला योजना की बैठक होगी।  उन्होंने कहा कि जिन विभागों के प्रस्ताव में जिलाधिकारी द्वारा धनराशि संशोधित की गई है। संबंधित अधिकारी अपनी कार्य योजना में उसे प्रस्तावित करके 18 मई  तक हर हाल में जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी को उपलब्ध करा दें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें