अमर उजाला ब्यूरो
चित्रकूट। कोतवाली कर्वी अंतर्गत खोह गांव में खेत के डेरा में रात को सो रहे एक किसान को बदमाश खेत से ले जाने का प्रयास किया। मारने पीटने के बाद दो लाख की फिरौती मांग किसान को छोड़ दिया। धमकी दे गए कि रुपये नहीं पहुंचे तो परिवार के सदस्यों की हत्या कर दी जाएगी। जिससे किसान का परिवार सहमा हुआ है।
खोह गांव के सुरेंद्र प्रताप तिवारी ने पुलिस अधीक्षक सहित विभिन्न अधिकारियों को भेजे गये पत्र में लगाई है। जिसमें बताया है कि बुधवार की रात को उसके पिता खेत में सो रहे थे। इसी दौरान कुत्तों की भोकने की आवाज सुनाई दी। पिता ने टार्च लगाकर देखा तो आधा दर्जन से अधिक सदस्य थे जो हाथों में असलहे भी लिए थे। वह पिता को पकड़ कर ले जाने लगे। कुछ दूर पर पिता के साथ मारपीट की गई। इसके बाद कहा गया कि बताए गये स्थान पर अपने लड़के से दो लाख रुपये भेज देना नहीं तो परिवार के सदस्यों की हत्या कर दी जाएगी। जिससे परिवार के सदस्य डरे हुए हैं। इस मामले में कोतवाल मनोज शुक्ला ने बताया कि ऐसी घटना की जानकारी नहीं मिली है। जब शिकायत मिलेगी तो कानूनी कार्रवाई की जाएगी।