फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हफ्ते भर बाद भी नहीं लगा चोरी का सुराग

Tue, 10 Mar 2015 12:57 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, चित्रकूट।
विज्ञापन
विज्ञापन
तीन मार्च को जिल्लापुरवार मजरा सरैंया की चोरी का सुराग अभी तक पुलिस नहीं लगा पाई है। दो घरों में हुई चोरी का खुलासा नहीं होने से लोगों में गुस्सा है।
विज्ञापन


तीन मार्च की रात जिल्लापुरवा मजरा सरैंया से हरिश्चंद्र पुत्र जालपा प्रसाद और गंगा प्रसाद पुत्र साधोराम के घर से तीन लाख रुपये का माल चोरी हो गया था।

हरिश्चंद्र ने बताया कि  उसके यहां से पांच सौ ग्राम चांदी, एक तोला सोना और 8600 रुपए नकद ले गए। इसके अलावा गंगा प्रसाद के यहां से भी चोरों ने हाथ साफ किया।

पुलिस को चोरी की रिपोर्ट दर्ज करा दी गई है पर अभी तक सुराग नहीं लगा।  थाना प्रभारी मधुसूदन दीक्षित ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट लिख ली गई है। पास के खेत से कपड़े और कुछ सुराग हाथ लगे हैं। दावा किया कि जल्द ही चोर पुलिस के कब्जे में होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें