फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिक्चर देखने आई छात्राओं में मारपीट

Tue, 10 Mar 2015 12:51 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, इलाहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
इलाहाबाद। लड़के तो बदनाम हैं लेकिन मारपीट की बात की जाए तो लड़कियां भी पीछे नहीं। सोमवार को विनायक सिटी सेंटर में फिल्म देखने आई पांच छात्राओं के बीच ब्वाय फ्रेंड पर कमेंट को लेकर मारपीट हो गई। छात्राएं एक दूसरे का बाल पकड़कर घसीटने लगीं। लड़कियों को मारपीट करता देख तमाशबीन भी जुट गए। मारपीट के बीच ही किसी छात्रा ने पुलिस को सूचना दे दी कि लड़की का अपहरण हो रहा है। मौके पर पुलिस पहुंची तो मामला कुछ और ही निकला। पांचों को महिला थाने ले आया गया। छात्राओं के तेवर थाने पहुंचकर ढीले पड़ गए। लिखित माफीनामा देने पर सभी को छोड़ दिया गया।
विज्ञापन


मारपीट करने वाली तीन छात्राएं जगत तारन गर्ल्स डिग्री कॉलेज और दो एसएस खन्ना गर्ल्स डिग्री कॉलेज में पढ़ती हैं। एसएस खन्ना में पढ़ने वाली छात्राएं करेली की रहने वाली हैं। जगत तारन की छात्राएं कटरा, राजापुर और अल्लापुर में रहती हैं। सभी दोपहर में विनायक सिटी सेंटर में फिल्म देखने आई थीं। चुगली करने और ब्वाय फ्रेंड पर कमेंट को लेकर तीसरे तल पर पांचों में झगड़ा हो गया। नकाब पहनकर आईं करेली की छात्राएं धमकाने लगीं तो पीवीआर के स्टाफ से सभी को बिल्डिंग से बाहर जाने को कहा।

बिल्डिंग से निकलने के बाद पांचों के बीच फिर से बहस शुरू हो गई। इस बार बात बढ़ गई और मारपीट शुरू हो गई। नकाब पहनी करेली की दो छात्राओं ने बाकी तीन को बाल पकड़कर पीटना शुरू कर दिया। बाकी की तीनों छात्राएं भी बराबरी से जवाब देने लगीं। इसी बीच पुलिस को अपहरण की झूठी सूचना दे दी गई। पुलिस के पहुंचने के बाद भी छात्राएं हेकड़ी दिखाती रहीं। सभी को जबरन जिप्सी में बैठाकर महिला थाने लाया गया। वहां पर पांचों ने गाड़ी से उतरने से इंकार किया तो पुलिस को सख्ती करनी पड़ी। परिवार के सदस्यों को भी फोन कर बुलाया गया। छात्राओं ने लिखकर दिया कि अब दोबारा ऐसी गलती नहीं होगी तो उनको छोड़ दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें