फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राइफल लेकर आगे जेलर पीछे दौड़ते रहे होमगार्ड

विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। जिला जेल परिसर में गुरुवार की रात को जमकर हंगामा हुआ। यह हंगामा किसी बंदी का नहीं, बल्कि प्रभारी जेलर का था। वह और ड्यूटी पर तैनात होमगार्डों की राइफल लेकर पूरे परिसर में आगे-पीछे दौड़ते रहे। होमगार्डों ने आरोप लगाया कि प्रभारी जेलर ने रायफल से फायरिंग करने का प्रयास किया, विफल रहने पर गाली-गलौज किया। उधर, प्रभारी जेलर ने नशे की हालत में हंगामा करने या राइफल छीनने की घटना से इनकार किया।
विज्ञापन

जेल में गुरुवार की रात गारद ड्यूटी पर मौजूद होमगार्ड संतराम, शारदा प्रसाद व नवलकिशोर ने बताया कि देर रात को अचानक प्रभारी जेलर सुनीत कुमार आए। वह संभवत: नशे में थे और बिना किसी कारण के होमगार्डों को अपशब्द करने लगे। कुछ देर बाद अचानक वह गारद रूम में घुसे और होमगार्ड की राइफल छीनकर जाने लगे। होमगार्डाें के अनुसार, इस दौरान प्रभारी जेलर ने उनकी राइफल से फायरिंग करने का प्रयास किया यह देखकर सभी ने मिलकर उनसे राइफल छीन ली।
जेल परिसर में चल रहे इस हंगामे के दौरान कुछ अन्य सिपाही व होमगार्डों ने आकर स्थिति को संभाला। शुक्रवार को भयभीत होमगार्डों ने कोतवाली में तहरीर दी है। होमगार्डों ने बताया कि प्रभारी जेलर ने उन्हें नौकरी से हटवाने की धमकी दी है, जिससे अब आगे वहां ड्यूटी करने में भी खतरा बना है। कोतवाल अनिल सिंह ने बताया कि जेल परिसर में हुए हंगामे की जानकारी मिली है। होमगार्डों की तहरीर पर उच्चाधिकारियों को जानकारी दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें