एसपी ने किया उलटफेर, 30 एसआई की तैनाती बदली
हमीरपुर। एसपी हेमराज मीना ने जिले के 30 उपनिरीक्षकों के तबादले कर उनके थाने बदले हैं। एसपी ने बताया कि एसआई रोशन लाल को कुनेहटा चौकी प्रभारी, ललित कुमार त्रिपाठी को एसएसआई राठ, एसआई हरिश्चंद्र को गोहांड चौकी प्रभारी, एसआई सुरेंद्र सिंह को चौकी प्रभारी मौदहा बांध, मेवालाल आर्य को जरिया थाने, अवनेंद्र सिंह, भानुप्रताप सिंह की चिकासी थाने में तैनाती की है।
एसआई सुरजीत कुमार को चौकी प्रभारी कोट बाजार राठ, एसआई अनिल यादव को थाना मुस्करा, मनीष कुमार को मझगवां, अवनीश कुमार को चौकी प्रभारी बेरी, एसआई दिलीप यादव को ललपुरा, नरेंद्र सिंह को मौदहा कोतवाली में तैनाती दी गई। एसआई रणजीत बहादुर को चौकी प्रभारी जेल, एसआई संगीता यादव को चौकी प्रभारी कलक्ट्रेट, शनी कुमार चतुर्वेदी को चौकी प्रभारी इंगोहटा, मोहन सिंह को चौकी प्रभारी सुरौली बुजुर्ग, हरनारायण को चौकी प्रभारी कैथी, वीरेंद्र कुमार पंकज को चौकी प्रभारी मंडी मौदहा, प्रभाकर सिंह को चौकी प्रभारी इचौली, लाल जी सरोज को चौकी प्रभारी चंडौत, पंकज तिवारी को चौकी प्रभारी कुछेछा, शरदचंद्र पटेल को चौकी प्रभारी फैक्ट्री एरिया, अखिलेश यादव को चौकी प्रभारी पत्योरा, संजय वर्मा को चौकी प्रभारी पढ़ोरी, अजीत कुमार को चौकी प्रभारी सरीला बनाया गया। इसी प्रकार एसआई देवेंद्र कुमार को चौकी प्रभारी उरई रोड राठ, गौरव दुबे को चौकी प्रभारी रामलीला मैदान राठ, विजय बहादुर व वेदपाल की ललपुरा थाने में तैनाती की है।