फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्रों को जिंदा फूं कने का प्रयास असफल तो बाइक जलाई

विज्ञापन
विज्ञापन
छात्रों ने पेट्रोल डाल बाइक में लगाई आग
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
चित्रकूट। शहर के बनकट मोड़ पर आधा दर्जन से अधिक युवकों ने बाइक सवार दो छात्रों को जिंदा फूंकने के प्रयास किया। पेट्रोल भरा गैलन देखकर छात्र बाइक छोड़ भाग निकले तो आरोपियों ने बाइक पर ही पेट्रोल डालकर आग लगा दी। कुछ ही देर में बाइक धू धूकर जल गई। पुलिस मौके से एक आरोपी को पकड़ लिया जबकि अन्य भाग निकले।
सदर कोतवाली क्षेत्र के शंकर बाजार निवासी बीसीए छात्र पुनीत तिवारी पुत्र महेंद्र अपने दोस्त मोहित के साथ रविवार की शाम को बनकट मोड़ पर एक दोस्त के घर बर्थडे पार्टी पर गया था। वापसी पर दोनों दोस्त बाइक पर बनकट मोड़ पर खडे़ होकर रास्ते में मिले एक युवक से बातचीत कर रहे थे। पुनीत ने बताया कि इसी बीच भीटाखेरा निवासी ऋतिक पटेल, पप्पू शुक्ला व मोनू आदि दौड़ते हुए उनकी तरफ आए। उनके हाथ मेें गैलन था। वह मारने की बात कर रहे थे। यह देख वह दोनों दोस्त बाइक को वहीं छोड़कर भाग खड़े हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

दोनों के भागने पर आरोपियों ने उनकी सड़क किनारे पड़ी बाइक पर ही पेट्रोल डालकर आग लगा दी। बाइक धू धू कर जलने लगी। स्थानीय लोगों ने कोतवाली में सूचना दी। तत्काल कोतवाली टीम पहुंची तो एक आरोपी ऋतिक को पकड़ लिया जबकि अन्य भाग निकले। कोतवाली पहुंचे छात्र पुनीत ने बताया कि ऋतिक आदि से उनका पहले कई बार विवाद हो चुका है। कोतवाल अनिल सिंह ने बताया कि अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें