चित्रकूट। मानिकपुर व मारकुुंडी क्षेत्र के जंगलों में छह लाख के इनामी डाकू बबुली कोल गैंग की मौजूदगी की सूचना पर सोमवार की सुबह पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार झा के नेतृत्व में भारी पुलिस बल जंगलों की ओर पहुंचा। थाना मारकुंडी अंतर्गत चौरी, गढ़ी परासिन एवं बोधा के जंगलों में बबुली कोल गैंग की तलाश में कांबिंग की गई लेकिन देापहर तक कुछ भी सफलता न मिलने पर टीम लौट आई।
डकैत बबली कोल गैंग की मौजूदगी की मुखबिर की सूचना पर पहुंचे एसपी के साथ मारकुंडी मानिकपुर व बहिलपुरवा थाने की पुलिस टीमों ने भी जंगलों में पहुंचकर डकैताें की तलाश की। दोपहर तक कोई सफलता न मिलने पर पुलिस टीम आस पास के कई गांव पहुंची और ग्रामीणों को भयमुक्त वातावरण में रहने को कहा। पाठा के दस्यु प्रभावित गांवों व जंगलों में सुबह से कांबिग के दौरान मानिकपुर थाना प्रभारी केशव प्रसाद दुबे, बहिलपुरवा प्रभारी राकेश कुमार सरोज मारकुंडी थाना प्रभारी मोहम्मद अकरम, सर्विलांस टीम, एंटी डकैती टीम मौजूद रही।